आगरालीक्स आगरा से खंदौली पांच से सात मिनट में पहुंच सकेंगे। इसके लिए दयालबाग के नगला बूढ़ी में 147 करोड़ से यमुना पर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। जानें।
आगरा से खंदौली के लिए रामबाग, टेढ़ी बगिया होते हुए लोग खंदौली तक पहुंचते हैं। 15 किलोमीटर की दूरी तय करने में 30 से 45 मिनट लग जाते हैं। वाहन जाम में भी फंसते हैं इसके लिए दयालबाग के नगला बूढ़ी से खंदौली के गिजौली के बीच यमुना पर पुल बनाया जा रहा है। इसका निर्माण शुरू हो चुका है।
147 करोड़ से बनेगा 717 मीटर लंबा पुल
नगला बूढ़ी पर यमुना पर 717.44 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। 147 करोड़ रुपये से दो साल में पुल निर्माण का कार्य पूरा होना है। पुल 7.50 मीटर पुल की चौड़ाई होगी। पुल पर 3 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जाएगा जिससे लोग पैदल भी पुल पार कर सकें।
पांच से सात मिनट लगेंगे
पुल बनने पर दयालबाग से खंदौली पहुंचने में पांच से सात मिनट का समय लगेगा। पहले यह पुल 116 करोड़ से बनना था इसमें कुछ बदलाव किया गया है अब यह पुल 147 करोड़ रुपये से बनेगा।