आगरालीक्स …आगरा में छात्रा के साथ रेप, मोबाइल से छात्रा के अश्लील फोटो खींचे, छात्रा ने स्कूल जाना बंद किया, मुकदमा दर्ज।
आगरा के थाना एत्माउददौला की रहने वाली 15 साल की छात्रा के पास में ही रहने वाला युवक यौन शोषण कर रहा है। आरोप है कि छह महीने पहले वह छात्रा को अपने नए बने हुए घर में लेकर गया, वहां छात्रा के साथ रेप किया और उसके अश्लील फोटो ले लिए। फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगा, छात्रा के साथ कई बार रेप किया।

स्कूल जाना छोड़ा
19 जून को छात्रा छत पर अपने कमरे में सो रही थी, वह उसके कमरे में आ गया और उसे उठाकर ले जाने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर वह भाग गया। परिजनों ने बदनामी के डर से छात्रा को अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया, युवक वहां भी पहुंच गया और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा।
मुकदमा दर्ज, शादीशुदा है युवक
इस मामले में छात्रा के पिता ने थाना एत्माउददौला में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक शादीशुदा है, उसके डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। वह छात्रा को ले जाने की धमकी दे रहा है।