आगरालीक्स…. आगरा में आज सुबह चार्जेबल साइकिल कोठी से चोरी, जानकारी देने वाले को 2100 रुपये का ईनाम।
आगरा के निखिल उद्याग शास्त्रीपुरम निवासी नीलम गोयल अपने बेटे अंशुमन गोयल के लिए ब्रांडेड चार्जेबल साइकिल लेकर आई थी, उन्होंने एक सप्ताह पहले ही साइकिल खरीदी थी। मंगलवार सुबह एक युवक उनकी कोठी में घुसा और साइकिल चोरी कर ले गया।
एक मिनट में साइकिल चोरी कर हुआ गायब
कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में युवक नीलम गोयल के घर में घुसता हुई दिखाई दे रहा है। वह अंदर गया और एक मिनट में साइकिल लेकर बाहर आ गया। साइकिल को वह चलाकर ले गया। सीसीटीवी में युवक साइकिल लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है।

2100 रुपये का ईनाम
साइकिल चोरी होने से अंशुमन का रो रो कर बुरा हाल है। उसके मामा अजय अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, इसमें लिखा है कि साइकल के बारे में जानकारी देने वाले को 2100 रुपये का ईनाम दिया जाएगा। नीलम गोयल ने पुलिस में भी शिकायत की है।