आगरालीक्स… आगरा की लाइफ लाइन एमजी रोड हरीपर्वत रेलवे पुल के पास भूसे से लदा ओवरलोड ट्रक खराब। जाम से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल।
सेंटजोंस से हरीपर्वत की साइड पर हुआ खराब
एमजी रोड पर हरीपर्वत रेलवे पुल के पास सेंटजोंस कॉलेज चौराहे से हरीपर्वत की ओर आने वाली साइड पर पुल से नीचे की ओर भूसे से लदा एक ओवरलोड ट्रक खराब हो गया है। बताया गया है कि रात में किसी समय यह ट्रक खराब हो गया था।
सुबह से वाहन चालकों को झेलनी पड़ी दिक्कत
इसकी वजह से मंगलवार सुबह से ही सेंटजोंस कॉलेज की ओर से आने वाले वाहनों को पुल के आसपास जाम का सामना करना पड़ा।
दोपहर तक खऱाब ट्रक हटवाने के प्रयास नहीं
सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी देर तक परेशान होते रहे। दोपहर तक ट्रक को हटवाने के प्रयास नहीं किए गए थे। ट्रक के चालक-क्लीनर ही ट्रक को सही करवाने के प्रयास में लगे हुए थे।