आगरालीक्स ….आगरा में अग्निपथ के विरोध में पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने वाले मामले में व्हाटस एप ग्रुप का एडमिन अरेस्ट, सेना में जवान था, वीडियो के लिए क्लिक करें.
अअग्निपथ के विरोध में आगरा में युवाओं ने प्रदर्शन किया था, 17 जून को मलपुरा में युवाओं ने एसओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। मौके से पुलिस ने एक मोबाइल फोन जब्त किया था, मोबाइल फोन में इंकलाब जिंदाबाद नाम से बने वाटस एप ग्रुप से युवाओं को विरोध के लिए युवाओं को एकजुट करने का मामला सामने आया था।
सेना के जवान को पंजाब से किया अरेस्ट
एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जांच में सामने आया कि इंकलाब जिंदाबाद वाटस एप ग्रुप बनाकर युवाओं को अग्निपथ का विरोध करने के लिए आक्रोशित किया गया। ग्रुप में 200 से अधिक लोग जुड़े हुए थे और 20 से अधिक ग्रुप एडमिन थे।ग्रुप की जांच में सामने आया कि मूल रूप से करौली, राजस्थान निवासी पंजाब के फाजिल्का जनपद में सेना की यूनिट में तैनात लांस नायक हाकिम सिंह भी ग्रुप में एडमिन था और उसने भडकाने के लिए वीडियो और ओडियो डाले थे, इसमें उसने यह भी कहा कि मैं एक फौजी होकर विरोध कर रहा हूं तो तुम क्यों नहीं। यह भी कहा कि ट्रेन और बस को जलाना है, जांच में पता चला कि हाकिम पंजाब में आर्मी में पोस्टेड है। इस मामले में थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया। सेना में जवान हाकिम के खिलाफ कोर्ट से 26 जून को गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। टीम ने पंजाब में आर्मी हेडक्वाटर में संपर्क किया, इसके बाद हाकिम को अरेस्ट कर लिया, उसे पुलिस आगरा लेकर आ रही है।
ग्रुप में 100, 150 लोग जुड़ रहे थे और 100लोग आउट हो रहे थे
इंकलाब जिंदाबाद वाटसएप ग्रुप में हर रोज 100 से 150 लोग जुड़ रहे थे और 100 से अधिक लोग आउट हो रहे थे। पुलिस ने ग्रुप में ऐसे लोग जो भड़काने वाले वीडियो और आडियो डाल रहे थे उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की।
सेना के जवान इसलिए हुआ उत्तेजित
एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लांस नायक हाकिम सिंह के भाई का भी आर्मी में लगभग सलेक्शन हो गया था लेकिन अग्निपथ स्कीम आने से पुराने सलेक्शन निरस्त कर दिए थे, इससे वह उत्तेजित हो गया। इस मामले में अभी जांच चल रही है।