आगरालीक्स… सोने औऱ चांदी की कीमतों में कई दिन की नरमी के बाद आज मामूली तेजी दर्ज की गई है। ज्वैलरी की कीमत नहीं बढ़ी। जानिये आज के रेट।
सोने में रहा मामूली तेजी का रुख
वायदा बाजार में सोना मंगलवार की दोपहर 50,891 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था, जबकि सोमवार को प्रथम कारोबारी दिवस पर शाम को सोना 50,649 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी साठ हजार रुपये के फिर पार हुई
चांदी के भावों में भी आज तेजी रही। चांदी दोपहर को 60,414 रुपये प्रति किलो थी, जबकि कल शाम को चांदी साठ हजार रुपये से नीचे आकर 59,946 रुपये पर बंद हुई थी। सहालग के आठ जुलाई से खत्म होने से पहले दोनों मूल्यवान धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।
ज्वैलरी के 28 जून के रेट
फाइन गोल्ड 999 5104 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4981 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4543 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4134 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3292 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और ती प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।