आगरालीक्स ….आगरा में सड़क पर अचानक से साड़ आ जाने से हादस, 22 साल के युवा की मौत, एक अन्य हादसे में स्विमिंग पूल के लिए जा युवकों का हादसा, एक की मौत।
आगरा में थाना शमसाबाद निवासी 22 साल के देवेंद्र सिंह सोमवार रात को बाइक से अपने घर जा रहे थे, रास्ते में अचानक से साड़ आ गया। साड़ से बाइक टकराने से देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, यहां डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बाइक सवार युवक की मौत
एक और हादसा हुआ है, जैतपुर क्षेत्र के नगला खंगर में स्विमिंग पूल जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए, युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया, एक की मौत हो गई है। वहीं, तीन की हालत गंभीर है।