फिरोजाबादलीक्स …आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में युवक और युवती
घायल, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को आगरा की तरफ से कार आ रही थी, फिरोजाबाद में कार अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार एक्सप्रेस वे पर दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर सुरक्षा कर्मी पहुंच गए।

युवक और युवती की हालत गंभीर
हादसे के बाद कार में फंसे युवक और युवती को बाहर निकाला गया। दोनों की हालत गंभीर है, दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।