आगरालीक्स…. आगरा में उमस भरी गर्मी में मौसम विभाग का पूर्वानुमान हुआ फेल, नहीं हुई बारिश, जानें अब कब होगी बारिश, कब मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत। तेज बारिश का अनुमान।
मौसम विभाग ने 28 जून मंगलवार को बारिश की संभावना व्यक्त की थी लेकिन दिन में तेज धूप निकलने के साथ उमस भी बढ़ गई। कुछ देर के लिए बादल जरूर छाए लेकिन बारिश नहीं हुई, शाम को भी बारिश का मौसम बना लेकिन गर्मी से राहत के लिए बूंदाबांदी नहीं हुई। यही नहीं आगरा में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक पहुंच गया। दोपहर में तापमान 41.8 डिग्री रहा जबकि सुबह का तापमान 29 डिग्री से अधिक रहा।
आज से तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 जून बुधवार से मौसम बदल जाएगा, घने बादल छाने के साथ तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने दो जुलाई तक बारिश की संभावना व्यक्त की है, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी।

आईएमडी का अनुमान
29-Jun 30.0 42.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
30-Jun 27.0 40.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
01-Jul 21.0 31.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
02-Jul 20.0 29.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
03-Jul 21.0 30.0 Partly cloudy sky
04-Jul 21.0 32.0 Partly cloudy sky