आगरालीक्स… आगरा में ई रिक्शा के पीछे भाग रहा स्ट्रीट डॉगी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, कॉलोनी से दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे परिवार के पीछे डॉगी पांच किलोमीटर तक दौड़ा, बेजुबान का रिश्ता ही कुछ ऐसा है।
आगरा में मारुति एस्टेट से कोठी मीना बाजार वाले रोड पर ई रिक्शा के पीछे भागते हुए स्ट्रीट डॉगी भाग रहा था, रवि गोस्वामी नाम के युवक ने उसका वीडियो बना लिया, यह मामला सोमवार का बताया जा रहा है। ई रिक्शा के पीछे डॉगी 5 किलोमीटर तक दौड़ा, इसके बाद ई रिक्शा में बैठे परिवार ने डॉगी को ई रिक्शा में बिठा लिया।

ये है मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के मारुति एस्टेट, जगदीशपुरा में एक परिवार रह रहा था, परिवार में बच्चे कॉलोनी में घूमने वाले डॉगी को रोटी खिलाते थे। वे अपना घर शिफ्ट कर रहे थे और वे ई रिक्शा से परिवार के साथ जाने लगे, डॉगी ने उन्हें जाते देख लिया। डॉगी ई रिक्शा के पीछे भागने लगा, डॉगी पांच किलोमीटर तक दौड़ा, डॉगी को पीछे भागता देख उन्होंने उसे ई रिक्शा में बिठा लिया।