आगरालीक्स… आगरा के ताजंगज का रहने वाला एक बुजुर्ग दलदल में जिंदा दफन हो रहा था। सिर्फ गर्दन दिखाई दे रही थी, तब सिपाही बना फरिश्ता। देखें वीडियो।
ताजगंज के गुम्मट का रहने वाला है बुजुर्ग
ताजगंज के गुम्मट का रहने वाला एक बुजुर्ग ब्रजेश सिंह (55 वर्ष) अपनी रिश्तेदारी में बरहन आया था, जहां रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा गड्ढा एक था, जिसमें बारिश के दौरान मिट्टी दल-दल में तब्दील हो गया। ब्रजेश अचानक दलदल में गिर गया और उसमें धंसने लग गया।
जिंदगी का एक-एक मिनट गिन रहा था ब्रजेश
वह अपनी जिंदगी को एक एक मिनट गिन रहा था। यह सब देख कुछ लोग शोर मचाने लगे। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दलदल होने की वजह से कोई उसकी मदद के लिए आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
दलदल में उतरने की कोई हिम्मत नहीं दिखा सका
किसी ने इसकी सूचना बरहन पुलिस को दे दी। सूचना पर थानाध्यक्ष शेर सिंह घटना स्थल पहुंच गए और आसपास के लोगों की मदद मांगी। लेकिन दलदल में उतरने की कोई हिम्मत नहीं दिखा सका।
जांबाज सिपाही ने कमर में रस्सी बांध बुजुर्ग को खींचा

इसके बाद बरहन थाना में तैनात सिपाही संदेश कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बगैर घंटों मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जाबांज़ सिपाही संदेश कुमार उसे सकुशल बाहर निकाल लाया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।