आगरालीक्स…ज्वाइंट फैमिली में रहने वाली पत्नी को लॉटरी में मिला घर. पति से नए घर में शिफ्ट होने को कहा तो पति ने कर दिया इनकार..अब पत्नी मांग रही दहेज में दिया पूरा सामान….पढ़ें एक दिलचस्प मामला…
आगरा में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर पति—पत्नी के बीच का एक दिलचस्प मामला पहुंचा. यहां पत्नी के नाम पर लॉटरी में यानी प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान निकला है. वह पति के साथ नये मकान में शिफ्ट होना चाहती है लेकिन पति इससे इनकार कर रहा है. इससे नाराज पत्नी ने पति से दहेज में दिया सामान मांग डाला और न देने पर पुलिस में जाकर शिकायत कर दी. परिवार परामर्श केंद्र पर पत्नी ने फिर से पति को साथ रहने का आफर दिया लेकिन बात नहीं बनी…

14 साल हो गए शादी को, ज्वाइंट फैमिली में रहती है महिला
रविवार को पुलिस लाइन में लगे परिवार परामर्श केंद्र में पति—पत्नी के बीच का ये मामला पहुंचा. थाना सदर क्षेत्र में रहने वाले इन पति—पत्नी की शादी को 14 साल हो चुके हैं. इनके दो बेटे भी हैं. महिला 14 साल से ससुराल में संयुक्त परिवार के साथ रह रही है, लेकिन हाल ही में महिला का प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान निकला है. पत्नी का कहना है कि वह 14 साल से संयुक्त परिवार में रह रही थी, अब उसका खुद का मकान लॉटरी में निकला है. अपना घर होने का सपना पूरा हुआ है. उसने पति से नए घर में शिफ्ट होने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हो रहा है जिस पर उसने पति से दहेज में दी गई कार सहित पूरा सामान देने को कहा. लेकिन पति कोई भी सामान देने को तैयार नहीं है. इस पर काउंसलिंग में पति का कहना था कि दहेज में मिला सामान प्रयोग होने पर पुराना हो गया है तो वह कैसे पूरा सामान दे. इस पर पत्नी ने पुराना ही सामान देने को कहा जिससे उसे नये घर के लिए सामान नहीं खरीदना होगा.
खैर काउंसलिंग के बाद पति पुराना सामान देने को राजी हो गया है. महिला ने काउंसलिंग के दौरान एक बार फिर पति को नये घर में शिफ्ट होने को कहा लेकिन पति ने फिलहाल इनकार कर दिया है.