आगरालीक्स ….आगरा में सुबह से ही बादलों की गड़गड़ाहट संग तेज बारिश, भीगते हुए स्कूल गए बच्चे, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान।
आगरा में रविवार रात को एक घंटे बारिश हुई, सोमवार सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई है। सुबह 6.15 बजे से कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने लगी, खंदारी, दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर, भगवान टॉकीज सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। इससे गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट आई है।
बादलों की गड़गड़ाहट, तापमान गिरा
सुबह से ही तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई है। आगरा में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था, बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सुबह का तापमान भी नीचे गिरा है।

भीगते हुए स्कूल गए बच्चे
सोमवार सुबह से ही तेज बारिश होने से बच्चे भीगते हुए स्कूल गए । बारिश के चलते स्कूल में बच्चों की संख्या भी कम रही। अभी बच्चे स्कूल जा रहे हैं, स्कूल सात बजे से आठ बजे के बीच में खुलते हैं। कई स्कूल छुटटी के बाद सोमवार से खुले हैं।
सात जुलाई तक बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। पूर्वानुमान है कि सात जुलाई तक आगरा में तेज बारिश होगी, आठ जुलाई को बादल छा सकते हैं।