आगरालीक्स…आगरा में आने वाले सात दिन बादल छाने और बारिश की संभावना. हर रोज होगी बारिश. कभी कम तो कभी ज्यादा…जानें मौसम का अपडेट
आगरा में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई लेकिन आधा घंटे बाद ही धूप निकल आई और पूरे दिन धूप निकली. हालांकि बारिश के कारण तापमान में कमी जरूर आई है लेकिन धूप निकलने के कारण और मौसम साफ होते ही उमसभरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आने वाले सात दिन हर रोज बारिश के आसार हैं. कभी कम बारिश हो सकती है तो कभी तेज बारिश, लेकिन बारिश की संभावनाएं पूरी हैं. मौसम साफ भी हो सकता है, जिसके कारण उमसभरी गर्मी परेशान कर सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.