आगरालीक्स…आगरा की सिकंदरा सब्जी मंडी का बुरा हाल हो रखा है. यहां गंदगी और जलभराव के कारण निकलना तक मुश्किल है. व्यापारियों ने सीएम से की शिकायत…
आगरा की सिकंदरा स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी का इस समय बुरा हाल हो रखा है. हाल ही में हुई बारिश के कारण यहां जलभराव, कीचड़ के कारण गंदगी का आलम है. कई जगह तो निकलने तक के लिए ठीक से जगह नहीं है. हर रोज सैकड़ों बाहर के भी व्यापारी इस मंडी में आते हैं लेकिन गंदगी के कारण यहां ठीक से जगह तक नहीं है. व्यापारियों में इसको लेकर रोष है. उनका कहना है कि गंदगी की वजह से व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. उन्होंने इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत की है और ट्वीट कर डिप्टी सीएम को भी अवगत कराया है.

व्यापारियों का कहना है कि हमारे द्वारा हजारों की राशि में मंडी समिति को टैक्स दिया जाता है लेकिन व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए कुछ काम नहीं किया जा रहा है. उनका कहना है कि कीचड़ व जलभराव के कारण कई व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है. इसके अलावा गंदगी के कारण मंडी में मच्छर भी बहुत हो गए हैं जिससे बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना रहता है.