आगरालीक्स…… आगरा की नौ साल की सृष्टि ने मां के कहने पर लिखा था सुसाइड नोट, सुसाइड नोट लिखने से पहले सृष्टि ने अपने जज्बात लिखे, पढ़कर दिल भर आएगा और आंखें नम हो जाएंगी।
आगरा के आवास विकास सेक्टर 10 निवासी 35 साल के सोनू शर्मा ने पत्नी 32 साल की गीता देवी और नौ साल की सृष्टि के साथ छह जुलाई 2022 बुधवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 10 साल का बेटा श्याम कमरे में सोता रह गया, वह सुसाइड करने के लिए तैयार नहीं हुआ था। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है और कॉपी के पनों पर चित्र के साथ कई पन्ने फटे मिले हैं।
मां के कहने पर सृष्टि ने लिखा सुसाइड नोट
पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, सुसाइड नोट सृष्टि ने लिखा और उसकी मां गीता ने नौ साल की सृष्टि से सुसाइड नोट लिखवाया था। जिस कॉपी में सुसाइड नोट लिखा था उसमें एक पन्ने पर मां का चित्र बना है और उसके बराबर में सितारे बने हैं जो सलाखों के पीछे कैद हैं। एक पन्ने पर गुड़िया का चित्र बना हुआ है, सबसे पहले पन्ने पर लिखा है भगवान का साया।

दर्जनों कॉपी के पन्ने फटे मिले
कमरे के बाहर कूड़ेदान में सृष्टि की कॉपी के तमाम पन्ने फटे मिले हैं, हो सकता है कि सुसाइड नोट लिखते समय सह पन्ने फाड़े गए लेकिन पन्ने कब फाड़े ये किसी को पता नहीं है।
श्याम को पसंद थी खिचड़ी, मां ने वही बनाई
सोनू के 10 साल के बेटे श्याम को खिचड़ी पसंद थी, श्याम ही घर में बचा हुआ है। सुसाइड करने से पहले मंगलवार रात को गीता ने अपने बेटे की पसंद की खिचड़ी बनाई थी। सोनू ने खिचड़ी नहीं खाई थी, श्याम सबसे पहले सो गया था। वह सुबह जगा तो कमरे में पिता सोनू, मां गीता और बहन सृष्टि के फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।