नईदिल्लीलीक्स… उत्तराखंड और तमिलनाडु में हादसों में 15 की मौत। फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को एक मामले में जमानत। साथ में प्रमुख खबरें। देखें वीडियो।
पंजाब के पर्यटकों की कार नदी में बही, नौ मरे
उत्तराखंड के रामनगर में शुक्रवार सुबह पर्यटकों की एक कार ढेला नदी में गिर गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। दो लोगों को बचा लिया गया है। हादसे का शिकार लोग पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं।
तेज रफ्तार कार को रोकने की कोशिश रही नाकाम
कुमांऊ रेंज के डीआईजी के मुताबिक बारिश के कारण नदी उफान पर थी। तेज रफ्तार कार उधर गुजरी तो लोगों ने रोकने की कोशिश की लेकिन वह नदी में ले गए, जिससे तेज बहाव में कार बह गई। पुलिस ने चार शवों को निकाल लिया है। पांच शव अभी भी फंसे हुए हैं।
तमिलनाडु में बस पलटने से छह की मौत
तमिलनाडु में भी एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा बस के बेकाबू होकर पलटने से हुआ बताय गया है। कई लोग घायल हुए हैं।
जमानत होने पर भी मोहम्मद जुबैर रहेंगे जेल में
फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से यूपी के सीतापुर दर्ज मामले में पांच दिन की जमानत मिल गई है लेकिन वह बाहर नहीं आ सकेंगे। इस दौरान वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में रहेंगे। जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान वह न्यायिक क्षेत्र से बाहर नहीं जाएंगे और न ही किसी प्रकार का ट्वीट करेंगे।
नईदिल्लीलीक्स… जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमला। भाषण के दौरान गोलीं मारी। हालत नाजुक।