Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Police disclosed double murder, four miscreants arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिजनेस

Agra News: Police disclosed double murder, four miscreants arrested…#agranews

262

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारी दंपति की हत्या का खुलासा. पुलिस ने चार बदमाश किए अरेस्ट. पढ़ें ​कैसे बदमाशों ने लूट के लिए दिया इस दोहरे खूनी खेल को अंजाम

आगरा के पिनाहट में छह दिन पहले बुजुर्ग व्यापारी दंपत्ति की हत्या कर घर से लूटपाट करने की घटना का खुलासा शुक्रवार को पुलिस ने कर दिया. पुलिस ने चार बदमाशों को अरेस्ट किया है. इनका एक साथी अभी फरार है. पुलिस ने इनके पास से 97 हजार रुपये और सोने—चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं. फरार बदमाश की तलाश की जा रही है. पूछताछ में बदमाशों ने दोहरे हत्याकांड और लूट के लिए खूनी खेल को किस तरह अंजाम दिया, इसको बताया है.

दो जुलाई की घटना
पिनाहट के मोहल्ला मार में दो जुलाई की रात को तेल मिल मालिक सुरेशचंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा गुप्ता की हत्या को अंजाम दिया गया था. तीन जुलाई की सुबह लोगों के दोनों के शव घर में मिलने के बाद इस सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया था. पुलिस ने अंदर निरीक्षण किया तो सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी. तब से आशंका जताई जा रही थी कि बदमाशों लूटपाट के लिए इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था और इसके बाद वह घर में रखे कैश और गहने चोरी कर ले गए थे. इस मामले में मृतक के बेटे मुकेश ने मुकदमा दर्ज कराया और 15 लाख रुपये और 15 लाख के जवेरात लूटना बताया था. पुलिस को सीसीटीवी में पांच बदमाश नजर आए थे. इससे पुलिस सुराग तलाश रही थी.

इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, क्रिमिनल इंटेलीजेंस, सर्विलांस टीम और थाना पुलिस की टीम को लगाया गया था. पुलिस इस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही थी. गुरुवार रात को पुलिस ने घटना में शामिल चार बदमाशों को अरेस्ट कर लिया. जबकि इनका एक साथी अभी फरार है. पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 97 हजार रुपये कैश और गहने बरामद किए हैं.

पकड़े गए बदमाशों के नाम
गोलू उर्फ शिशुपाल परिहार निवासी नया बांस पिनाहट
विपिन उर्फ शाका निवासी नया बांस पिनाहट
महेंद्र परिहार निवासी मदनपुर
शेर सिंह उर्फ शेरा निवासी बडपुरा, मंसुखपुरा

फरार बदमाश का नाम
मंगल निवासी बडपुरा मंसुखपुरा

दीपावली पर की थी रेकी
पुलिस के अनुसार गोलू और विपिन ने ​दीपावली पर व्यवसाई के घर की रेकी की थी लेकिन वह घटना को अंजाम नहीं दे पाए थे. उन्हें यह मालूम था कि इस घर में बुजुर्ग दंपत्ति रहते हैं, इसलिए आसानी से घटना को अंजाम दिया जा सकता है. इसलिए दो जुलाई को गोलू और विपिन ने फोन करके महेंद्र को बुलाया और कहा कि उसे वारदात में शामिल कर लिया. महेंद्र ने मंगल सिंह को बुलाया और मंगल सिंह ने शेरा को बुला लिया.

गोलू, महेंद्र, मंगल और विपिन पैदल ही मोहल्ला मार में गए. सभी व्यवसायी के घर की दीवार से चढ़कर घर की छत पर पहुंचे. घर में घूमकर देखा लेकिन कोई कीमती चीज नहीं दिखी तो इनवर्टर और बैरी उठा कर सीढ़ियों के रास्ते से सभी नीचे आ गए और बैटरी इनवर्टर को नीचे छोड़कर मुख्य द्वार से बाहर निकले. बाहर से कुंडली लगाकर चले गए. शेरा कुछ दूरी पर खड़ा था. यह बात सभी शेराको बताई तो शेरा नहीं माना ओर वह अपने साथ चारों को लेकर फिर से व्यवसायी के घर पर पहुंच गया.

इस तरह दिया हत्या को अंजाम
पांच बदमाश मुख्य गेट से ही अंदर घुसे. अंदर घुसकर उन्होंने सो रहे सुरेशचंद्र गुप्ता का मुंह दबा दिया और सिर में वसूली से प्रहार किया. यही नहीं गले से तौलिया कस दी. इससे उनकी मौत हो गई. बाद में इन्होंने कृष्णा गुप्ता की भी गला घोंटकर हत्या कर दी. बदमाशों ने बताया​ कि व्यवसायी के घर से 1.51 लाख रुपये कैश, एक मंगलसूत्र का पेंडल, दो अंगूठी, एक जोड़ी कान की वाली, एक चेन, चार सोने के सिक्के और कुछ चांदी के सिक्के मिले थे. पुलिस ने इनके पास से 97 हजार रुपये कैश और सोने चांदी के गहने बरामद किए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

बिजनेस

Agra News: CNG and PNG have also become costlier in Agra. Check out the new rates….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सीएसजी के साथ पीएनजी भी हुई महंगी. महंगाई का बोझ....

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

error: Content is protected !!