आगरालीक्स…आगरा में सीएसजी के साथ पीएनजी भी हुई महंगी. महंगाई का बोझ. जानिए नये रेट
आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है. नई दरें 22 नवंबर से जारी कर दी गई है. ग्रीन गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो बढ़ाए हैं जिससे सीएनजी अब 110 रुपये कर दी गई है. वहीं घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी कीमत में भी एक रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की वृद्धि की गई है. अब आगरा में पीएनजी की नई दल 56.50 रुपये के स्थान पर 57.50 रुपये प्रति एससीएम हो गई है.
ये बताई वजह
कंपनी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे वैश्चिक आपूर्ति् को लेकर अनिश्चितताओं के कारण री गैसी फाइड एलएनजी की खरदी लाग में वृद्धि बताई है. इसका सीधा असर परिवहन के लिए सीएनजी इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों और घरों में पीएनजी का उपयोग करने वाले परिवारों पर होगा.