Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Payal Rohatgi worshiped with Sangram Singh in 850-year-old Shiva temple before marriage in Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Payal Rohatgi worshiped with Sangram Singh in 850-year-old Shiva temple before marriage in Agra

245

आगरालीक्स…आगरा पहुंची पायल रोहतगी. कल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ लेंगी सात फेरे. आज 850 साल पुराने शिव मंदिर में की पूजा…देखें फोटोज

चर्चित शो लॉकअप फेम अभिनेत्री पायल रोहतगी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ आगरा में शादी करने जा रही हैं. वे आगरा के जेपी होटल में शनिवार यानी 9 जुलाई को सात फेरे लेंगी. पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के लिए आज आगरा पहुंच गए. होटल जेपी पैलेस में उनका शानदार वेलकम किया गया. यहां कपल का फोटोशूट भी किया गया. पायल रोहतगी ने शुक्रवार को संग्राम सिंह के राजपुर चुंगी स्थित 850 साल पुराने राजेश्वर मंदिर में पूजा की. यहां उन्होंने भगवान शिव की आराधना की और उनका जलाभिषेक किया. शनिवार को शादी है, जिसमें सिर्फ 50 लोगों को ही बुलाया गया है. हालांकि इसके अलावा मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन भी दिया जाएगा.

Image

हल्दी की रस्म हुई
होटल जेपी पैलेस में ही पायल रोहतगी की आज हल्दी की रस्म हुई. इसके अलावा मेहंदी और तमाम रस्में भी आज ही पूरी की गईं. पायल रोहतगी ने बताया कि वह शादी हिंदू रीति रिवाजों के साथ करना चाहती हैं.

Image

आगरा में कई सारे मंदिर, इसलिए चुना आगरा
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पायल रोहतगी ने बताया कि आगरा जाना जाता है ताजमहल के लिए लेकिन आगरा में बहुत सारे मंदिर भी हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते. आगरा में लोग हिन्दू मंदिरों के बारे में जानें, इसीलिए मैं वहां शादी कर रही हूं. यह शादी बेहद सिक्योरिटी से लैस एरिया में होगी, सिर्फ कोड वाले सदस्य की ही वेडिंग एरिया में एंट्री की अनुमति होगी.

Image
Image
Image
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!