आगरालीक्स ….आगरा में ट्रेन की तरह से फ्लाइट भी देरी से पहुंच रही हैं। आगरा बेंगलूरू फ्लाइट ढ़ाई घंटे देरी से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंची। देर से फ्लाइट पहुंचने का कारण जानकर हैरान रह जाएंगे।
बेंगलूरू से फ्लाइट आगरा दोपहर 1.10 बजे पहुंचती है। लेकिन शुक्रवार को बेंगलूरू से आगरा फ्लाइट ढ़ाई घंटे देरी से दोपहर 3.30 बजे पहुंची। आगरा से बेंगलूरू के लिए फ्लाइट 1.40 बजे रवाना होती है। मगर, फ्लाइट 3.30 बजे आई थी इसलिए आगरा से बेंगलूरू के लिए फ्लाइट देर से रवाना हुई।

कर्मचारियों की कमी, 2.20 घंटे का सफर
बताया जा रहा है इंडिगो एयरलाइंस में कर्मचारियों की कमी चल रही है। इसका असर फ्लाइट पर पड़ने लगा है। इसी कारण से बेंगलूरू से आगरा फ्लाइट देरी से पहुंची। आगरा से बेंगलूरू का सफर फ्लाइट से 2.20 घंटे में पूरा हो जाता है।