आगरालीक्स …छात्रों के लिए राहत की खबर है, आगरा सहित प्रदेश के निजी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेजों की फीस निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित फीस से अधिक वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग की प्रवेश और फीस नियमन समिति ने निजी इंजीनियिरंग और मैनेजमेंट कॉलेजों के लिए वार्षिक फीस निर्धारित कर दी है, इस फीस में हॉस्टल शुल्क, परीक्षा शुल्क और काशन मनी शामिल नहीं है।

शैक्षिक सत्र 2022- 23 की एक साल की फीस
एमटेक -57500रुपये
बीटेक -55000 रुपये
बीफार्मा -63300 रुपये
बीआर्क -57730 रुपये
बीएफए -85250 रुपये
बीएफएडी- 85250 रुपये
बीएचएमसीटी -70000 रुपये
बीवोक -28900 रुपये
मैनेजमेंट कोर्स
एमबीए-59700 रुपये
एमसीए -55000 रुपये
एमफार्मा -68750 रुपये
एमआर्क -57500 रुपये
एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स -25700 रुपये
डिप्लोमा कोर्स की अधिकतम फीस -45000 रुपये