आगरालीक्स…आगरा में 33 घंटे के लिए बंद रहेगी यह रेलवे क्रॉसिंग. यहां से की जाएगी वैकल्पिक व्यवस्था
उत्तर मध्य रेलवे ईदगाह-बयाना रेल खंड पर स्थित समपार सं. 68 (किमी 73/7-8) पथौली-मिढाकुर के मध्य ट्रैक मशीनों द्वारा अनुरक्षण का काम मंगलवार 12 जुलाई से 13 जुलाई बुधवार तक होना है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य समपार पर सडक यातायात को रोके बिना नहीं किया जा सकता है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।

रेल प्रशासन द्वारा मशीन द्वारा ट्रैक मशीनों द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 12 जुलाई को सुबह नौ बजे से शुरू किया जाएगा जो कि बुधवार 13 लुलाई को शाम छह बजे तक चलेगा. इस दौरान गेट बंद रहेगा. गेट बंद के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक सं. 68 से गुजरने वाले वाहनों को फाटक सं. 69 से गुजारने की व्यवस्था की गयी है.