आगरालीक्स….आगरा की दीवानी से गैंगस्टर के भागने पर पुलिस कर्मी और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर्मी ने खुद ही ईंट मारकर खून निकाल लिया, जानें पूरा मामला।
आगरा में बुधवार को फिरोजाबाद के लाइनपार निवासी गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय पेशी पर आया था, वह दीवानी से भाग गया, हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप ने काफी देर पर गैंगस्टर के भागने की सूचना दी। बताया कि गैंगस्टर के साथी हमला कर ले गए, हमले में सिर में चोट लग गई। इस मामले में जांच की गई।

इस तरह खुला मामला
इस मामले में पुलिस ने पूछताछ की, उन्हें टूंडला निवासी सोनू मिल गया। सोनू ने पुलिस को बताया कि गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को पुलिस कर्मीयों ने फोन पर बात करने के लिए कह दिया, विनय श्रोत्रिय ने सोनू का मोबाइल लिया और अपने साथियों से बात की। अपने साथियों को दीवानी पर बुला लिया।
बाइक पर बैठ कर गया गैंगस्टर
पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय अपने साथी की बाइक पर बैठकर दीवानी से बाहर निकला। हेड कांस्टेबल अनुज को पता चला कि विनय श्रोत्रिय भाग गया है तो उसके होश उड़ गए, खुद ही सिर में ईंट मार ली, सिर से खून निकलने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस मामले में थाना न्यू आगरा में हेड कांस्टेबल अनुज सहित पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।