आगरालीक्स ….आगरा में 12 वीं की छात्रा से दोस्ती करने के लिए युवक ने किया दुस्साहस, छात्रा को रोका, बाइक पर बिठाने लगा, विरोध करने पर छात्रा को पीटा। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आगरा के थाना एत्माउददौला क्षेत्र के रहने वाले पुलिस कर्मी की बेटी 12 वीं की छात्रा है। पुलिस कर्मी का आरोप है कि अभिषेक निवासी भगवती बाग फाउंड्री नगर उनकी बेटी का पीछा कर रहा है, एक महीने से उनकी बेटी पर दोस्ती करने का दबाव बनाकर परेशान कर रहा था। तीन दिन पहले उनकी बेटी कोचिंग के लिए जा रही थी।

छात्रा से की छेड़छाड़
आरोप है कि अभिषेक ने छात्रा का रास्ता रोक लिया, उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने लगा, विरोध करने पर छात्रा की पिटाई लगा दी, गाली गलौज की। इस मामले में थाना एत्माउददौला में अभिषेक के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।