आगरालीक्स…यौवन और किशोरावस्था, ऐसा समय जब कई तरह के परिवर्तन होते हैं, आगरा में डिजिटल लाइव ओपीडी में डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा से पूछें सवाल, करें व्हाॅट्स एप 08527940940
यौवन या किशोरावस्था एक ऐसा समय है जब हमारे अंदर कई तरह के शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तन होने लगते हैं। यही समय हमें बचपन से वयस्कता की ओर ले जाता है। यही समय चिंताजनक भी है क्योंकि गलत जानकारियां किशोरों को भ्रमित कर सकती हैं और सही जानकारी उन्हें संवार सकती है।

आगरा में इसे लेकर एक विशेष ओपीडी हो रही है। इसमें देश-दुनिया के जाने-माने स्त्री रोग विशेषज्ञ आपसे रूबरू होंगे। टीन एजर या उनके माता-पिता फेमहेल्थ की इस फ्री डिजिटल ओपीडी में लाइव आकर डाॅ. मल्होत्रा से सीधे प्रश्न कर सकते हैं। इसके अलावा 08527940940 पर अपने प्रश्न व्हाॅट्स एप करके भी जानकारी पा सकते हैं। फेमहेल्थ डाॅट इन पर यह विशेष ओपीडी 22 जुलाई 2022 यानि शुक्रवार को आॅनलाइन होगी।