आगरालीक्स …आगरा में हाईप्रोफाइल डॉक्टर फैमिली का विवाद, इंग्लैंड में रह रहे डाक्टर पर डॉक्टर पत्नी ने लगाए धमकी देने के आरोप।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आरके गोयल की बेटी डॉ. शीना की शादी मनोचिकित्सक डॉ. यूसी गर्ग के बेटे डॉ. करीब गर्ग के साथ 23 नवंबर 2016 को हुई थी। गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे डॉ. आरके गोयल ने आरोप लगाए हैं कि साल 2018 में बेटी डॉ. शीना पति डॉ. करीब गर्ग के साथ इंग्लैंड चली गई और इंग्लैंड में ही नौकरी करने लगी। आरोप है कि इंग्लैंड पहुंचने के पित डॉ. करीब गर्ग का व्यवहार बदल गया। जनवरी 2019 में शीना को वापस भारत भेज दिया। शीना ने डॉ. यूसी गर्ग और परिवार के सदस्यों से उसके गलत व्यवहार की शिकायत की पर कोई हल नहीं निकला, पंचायत भी हुई लेकिन सुलह नहीं हो सकी। कोर्ट में भी दो मुकदमे विचाराधीन है।

धमकी देने का आरोप
डॉ. आरके गोयल का आरोप है कि शीना भी इंग्लैंड में ही है, डॉ. कबीर ने उनकी बेटी शीना को तलाक का नोटिस देकर धमकी दी है, आरोप है कि डॉ. कबीर ने शीना से कहा कि सहमति से तलाक नहीं दिया तो तुम्हारे माता पिता के साथ कुछ भी हो सकता है। डॉ. आरके गोयल ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
साढ़े तीन साल से अलग रह रही है बहू
इस मामले में मनोचिकित्सक डॉ. यूसी गर्ग का मीडिया से कहना है कि आरोप गलत हैं, बहू शीना साढ़े तीन साल से बेटे से अलग रह रही है। दोनों के बीच में बात तक नहीं होती है।
पूर्व में ही पुलिस से इसकी शिकायत की थी। परामर्श केंद्र में हुई काउंसलिंग में तीन बार बहू और उनके परिजन नहीं आए।