आगरालीक्स… देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू. देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति. आगरा में भाजपाइयों ने मनाया जश्न. मिठाइयां बंटनी शुरू
एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली वो पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी. गुरुवार को 11 बजे वोटिंग शुरू हुई. उनके सामने यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा थे. तीसरे राउंड की गिनती में ही द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हरा दिया. मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए. थर्ड राउंड में ही उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले. वहीं यशवंत सिन्हा को दो लाख 61 हजार 62 वोट मिल सके. इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं. बाकी के राज्यों की गिनती अभी जारी है. जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा मुर्मू से मिलने उनके घर पहुंचे हैं.

आगरा में जश्न
एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर आगरा में भी जश्न शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के निर्देश पर भाजपा के प्रत्येक वार्ड में आज विजय दिवस मनाया गया. इसी क्रम में वार्ड संख्या 12 में मिष्ठान्न वितरण किया गया. आगरा महानगर के महामंत्री हेमंत भोजवानी ने हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. इस दौरान लक्ष्मण त्यागी, अनिता खरे पार्षद, आदेश त्यागी, गुलशन दयाल, बंटी कुशवाह, दयाराम प्रजापति, पूनम मनवानी, आदि मौजूद रहे.
राष्ट्रपति को यह मिलती हैं सुविधाएं
नई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेंगी। राष्ट्रपति को पांच लाख रुपये प्रतिमाह सेलरी मिलती है। इसके अलावा आवास, बिजली, टेलीफोन बिल समेत कई सारे भत्ते मिलते हैं। सुरक्षा के लिए स्पेशल गार्ड मिलते हैं।
रिटायर होने पर भी सुविधाएं रहती हैं जारी
राष्ट्रपति के रिटायर होने पर उन्हें ढाई लाख रुपये की सेलरी दी जाती है। एक बिना किराये का बंगला। दो मोबाइल फोन, लाइफटाइम फ्री इलाज, एक सहयोगी को फ्री रेल औऱ हवाई यात्रा की सुविधा।