आगरालीक्स …आगरा में टार्गेट के हिसाब से शराब और बीयर की बिक्री नहीं हो रही है। शराब की दुकानों पर सीसीटीवी और टोल फ्री नंबर दर्ज करने के निर्देश।
आगरा में शनिवार को सर्किट हाउस में आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने आगरा और अलीगढ़ मंडल के आबकारी अधिकारियों के साथ बैठक की। समीक्षा बैठक में आगरा, फिरोजाबाद और हाथरस में लक्ष्य के हिसाब से राजस्व की प्राप्ति न होने पर विशेष प्रत्यन्न करने के निर्देश दिए हैं।

सीसीटीवी और टो फ्री नंबर दर्ज करने के निर्देश
जिला आबकारी अधिकारी, आगरा नीरज कुमार द्विवेदी के अनुसार आबकारी आयुक्त ने शराब की दुकानों पर सीसीटीवी लगाने और टोल फ्री नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। विक्रेताओं , चौकीदारों, पूर्व व वर्तमान प्रधानों के माध्यम से मुखबिरी करते हुए अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ।प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्र पर सतत रूप से चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा है। दुकानों पर बायो ब्रांड की मदिरा व बीयर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। देशी मदिरा की विभिन्न आसवानियों की मदिरा आपूर्ति सुनिश्चित कराते हुए मोनोपॉली को समाप्त करने के लिए कहा गया है।