नई दिल्लीलीक्स…उज्बेकिस्तानी लड़कियां से सेक्स रैकेट चला रहे थे विदेशी दंपत्ति. इंडिया में अच्छी जॉब के नाम पर लाई गई थीं लड़कियां. ऐसे हुआ रैकेट का खुलासा
राष्ट्रीय राजधानी में आज बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले विदेशी दंपत्ति सहित पांच लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने मालवीय नगर के एक मकान से 10 उज्बेकिस्तानी लड़कियों को भी बचाया है जिनसे इन लोगों द्वारा जबरन जिस्मफरोशी कराई जा रही थी. पुलिस के अनुसार विदेशी दंपत्ति सहित सभी आरोपी भारत में अच्छी जॉब के नाम पर उज्बेकिस्तान की लड़कियों को यहां लाए थे और इन्हें जबरन जिस्मफरोशी में धकेल दिया गया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

ये है मामला
दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि मालवीय नगर के एक मकान में सेक्सरैकेट चलाया जा रहा है. यहां कुछ विदेशी लड़कियों से जबरन धंधा करवाया जाता है. सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम को जांच के लिए लगाया. जानकारी होने के बाद सोहनवीर नाम का एक सिपाही नकली ग्राहक बनकर चौथी मंजिल के मकान में एएसआई राजेश के साथ भेजा गया. वहां पहुंचने पर दो एजेंट मोम्मद अरूप और चंदे सहानी उर्फ राजू मिला. बातचीत होने पर इन् दोनों ने नकली ग्राहकों के सामने 10 विदेशी लड़कियों को पेश किया. डील फाइनल होने के बाद सोहनवीर ने टीम को इशारा कर बुला लिया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और सभी दस विदेशी लड़कियों को उनके चंगुल से मुक्त कराया. इस पूरे रैकेट को तुर्कमेनिस्तान के रहने वाले मेरेडोब अहमद और उसकी पत्नी जुमायेवा चला रहे थे. इनका तीसरा साथी अली शेर है जो कि उज्बेकिस्तान का निवासी है, वह अपनेदेश से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर भारत लाता था और यहां इन्के पासपोर्ट औ दूसरे कागजात रखकर उनसे जबरन जिस्मफरोशी कराई जाती थी. पूछताछ के बाद पुलिस ने दंपत्ति सहित तीन विदेशी नागरिकों को अरेस्ट किया लिया.