Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra News : 4th case of monkey pox in Delhi, Alert in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : 4th case of monkey pox in Delhi, Alert in Agra #agra

185

आगरालीक्स…. आगरा में अलर्ट, दिल्ली में मिला मक्सीपॉक्स का पहला केस, देश में चार मरीजों में हो चुकी है मंकीपॉक्स की पुष्टि। आगरा में कंट्रोल रूम का नंबर जारी।

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती 31 साल के मरीज में मंकीपॉक्स की पुष्टि की है। मरीज की विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है। 31 साल के मरीज को तेज बुखार आने के साथ ही शरीर में घाव हो गए हैं इसका इलाज चल रहा है। इससे पहले केरल में 14 जुलाई को मंकीपॉक्स के पहले मरीज की पुष्टि हुई थी यह देश का मंकीपॉक्स का पहला मरीज था। इसके बाद 18 और 22 जुलाई को मंकीपॉक्स के एक एक और केस मिले हैं। यह मंकीपॉक्स का चौथा केस है।
सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंकी पॉक्स में संक्रमण के 21 दिन बाद लक्षण दिखाई देता है। ऐसे में अधिक संख्या में लोगों के संक्रमित होने का खतरा होता है। 


मंकी पॉक्स बीमारी से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि यह 2 से 4 सप्ताह में स्वत: ठीक हो जाता है। कोविड की तरह यह जानलेवा या खतरनाक नहीं है। इसकी रोकथाम 100 प्रतिशत इफेक्टिव है | संक्रमित व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसे संक्रमण से बचने के लिए सबसे जरुरी साफ सफाई है, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति से कोई संम्पर्क या फिर उसकी लार या शरीर के अन्य पदार्थ टच होना खतरा है। कटी त्वचा, आंख, नाक, मुंह से भी हो सकता है। शारीरिक संबंध बनाने से भी मंकी पॉक्स हो सकता है। इतना ही नहीं संक्रमित रोगी का इस्तेमाल किया हुआ कपड़ा, तौलिया से भी मंकी पॉक्स का संक्रमण हो सकता है।
इसमें लाल निशान, लाल कलर के धब्बे चेहरे पर हाथ पांव पर होता है | दाग धब्बे आगे चलकर छाले जैसे हो जाते हैं। बाद में यह काली परत की तरह हो जाते हैं। इसमें बुखार थकान, मांस पेशी और सर दर्द के साथ कमर में दर्द होता है। बुखार के लिए पैरासिटामोल और एंटी वायरल दवा लेनी होती है।
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के नियन्त्रण केंद्र के फौन नंम्बर 0562 – 2600412 एवं मोबाइल नं 9458569043 पर 24 घन्टे सम्पर्क कर सकते हैं । चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग जनता की सेवा में 24 घन्टे तैयार रहता हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

आगरा

Obituaries of Agra on 29th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

error: Content is protected !!