आगरालीक्स…महिला श्रद्धालुओं से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल. स्कूटी सवार तीन लड़कों ने सड़क से गुजर रही महिला श्रद्धालु के साथ आपत्तिजनक हरकत की.….मुकदमा दर्ज. क्लिक कर देखें वीडियो
मथुरा के रमणरेती क्षेत्र में महिला श्रद्धालुओं के साथ छेड़छाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्कूटी सवार लड़कों ने सड़क से गुजर रही महिला श्रद्धालुओं के साथ छेड़छाड़ की. वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी तीनों लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें हिरासत में ले लिया है.
ये है मामला
घटना सोमवार को रमणरेती क्षेत्र की है. कुछ महिला श्रद्धालु सोमवार को चिंताहरण मंदिर में दर्शन को जा रही थीं. तभी पीछे से आए तीन स्कूटी सवार लड़कों ने एक महिला श्रद्धालु के साथ आपत्तिजनक हरकत कर दी. वीडियो वायरल होने के बाद थाना महावन पुलिस सक्रिय हो गई. दारोगा सुभाष कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और इसके बाद स्कूटी का पता लगाकर छेड़छाड़ करने वाले तीनों लड़कों को खोज लिया. पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जिनके साथ छेड़छाड़ हुई है उन महिलाओं का पता नहीं चल पाया है, इसलिए पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है.