आगरालीक्स…आगरा में जनकपुरी इस बार दयालबाग में सज रही है. अभूतपूर्व और भव्य जनकपुरी के लिए दयालबागवासियों में छाई खुशी…जनक महल यहां…
आगरा की श्री रामलीला कमेटी की ओर से आधिकारिक रूप से निर्णय ले लिया गया है कि इस बार ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव दयालबाग में होगा. मंगलवार को राम—हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई प्रेस वार्ता में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि इस बाद जनकपुरी का आयोजन दयालबाग में 21 व 22 सितम्बर को होगा. जनकपुरी की घोषणा होते ही दयालबाग क्षेत्र के निवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है. रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने दयालबाग जनकपुरी के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है. जनक महल कहां सजेगा, इसका निर्णय भी जल्द किया जाएगा.

दयालबाग के निवासियों ने जनकपुरी के आयोजन के लिए पूरे सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि इस बार जनकपुरी अभूतपूर्व और भव्य होगी. प्रेस वार्ता में राजीव अग्रवाल, अतुल बंसल, टीएन अग्रवाल, विजय प्रकाश, भगवान दास, राकेश जैन, विष्णुदयाल, विनोद जौहरी, मुकेश अग्रवाल, मनोज पोली, प्रवीन गर्ग, प्रवीन स्वरूप, संजय तिवारी, अंजुम बंसल, प्रसून मंगल, आयुष, ताराचन्द, लखन, प्रकाशचन्द, आलोक अग्रवाल, गिरधरशरन, दिलीप, रहाुल गौतम आदि उपस्थित रहे. वहीं दयालबाग से भरत शर्मा, सुरेश अग्रवाल, पवन, राजीव जैसवाल, रहाुल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, तिलकधारी शर्मा, रामनरेश शर्मा, रामचरन शर्मा, अनूप अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.