आगरालीक्स ……आगरा में कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं और मंकीपॉक्स के लिए अलर्ट किया गया है। जानें आज कितने कोरोना के केस मिले।

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 1571 सैंपल लिए है। कोरोना के छह नए केस मिले हैं, इसमें आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन पर लिए गए सैंपल की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित तीन मरीज ठीक हुए हैं।
25 सक्रिय केस
आगरा में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इससे एक्टिव केस बढ़ गए हैं, कोरोना के 25 एक्टिव केस हैं।