नईदिल्लीलीक्स… धमकी से दहशत में आए एक जेई ने आज अपनी युवा बेटी और पत्नी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
लखनऊ के जानकीपुरम में नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी गीता और बेटी प्राची (17वर्ष) के साथ जहर खा लिया। सुबह पड़ोसियों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि गीता की सांसे चल रही थीं। कुछ देर बाद गीता ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है ,जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे हैं औऱ कहा गया है कि यह लोग धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखे नामों के बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
बेटा गया है बंगलुरु
शैलेंद्र कुमार का एक बेटा है, जो इस समय बंगलुरु में एक स्पोर्टस् इवेंट में भाग लेने गया था, जो बच गया।