Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Saraf businessman dies in accident due to attacking dogs…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Saraf businessman dies in accident due to attacking dogs…#agranews

279

आगरालीक्स…अब आवारा कुत्तों के कारण कारोबारी की मौत. हमलावर कुत्तों से बचने के लिए…

आगरा में आवारा कुत्तों के हमले से दस साल की दिव्यांग बच्ची की मौत् के एक दिन बाद ही हमलावर कुत्तों के कारण सराफ कारोबारी की मौत का मामला सामने आया है. कारोबारी एटा का रहने वाला था और मंगलवार रात को बाइक से किसी काम के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने कारोबारी पर अटैक करना चाहा. इस पर घबराए कारोबारी ने अपनी बाइक तेज कर दी और अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गई. घायल कारोबारी को आगरा में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनकी मौत हो गई.

ये है पूरा मामला
मामला एटा का है. मृतक के चचेरे भाई निखी के अनुसार उसका 42 वर्षीय भाई सचिन एटा के पीपल अड्डा का रहने वाला था और फिलहाल विजय नगर में रह रहा था. सचिन की घंटाघर बाजार में सोने चांदी के आभूषण की दुकान है. मंगलवार रात को करीब साढ़े दस बजे सचिन किसी काम से बाइक से कटरा मोहल्ले की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों के एक झुंड उस पर हमलावर हो गए और बाइक के पीछे दौड़ने लगे. घबराए सचिन ने अपनी बाइक तेज कर दी और अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई.

घटना में सचिन बुरी तरह से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे रात को ही आगरा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई. कारोबारी की मौत से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने बताया​ कि दुर्घटना में सराफ कारोबारी की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!