आगरालीक्स…आगरा में शाम करीब छह बजे से हो रही बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. देखें फोटोज
आगरा में बुधवार शाम छह बजे से हुई झमाझम बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. दो घंटे तक अच्छी बारिश हुई जबकि इसके बाद भी रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी हो रही है. बारिश के कारण शहर के हाइवे से लेकर मुख्य मार्ग और कॉलोनी व मोहल्लों में जलभराव हो गया है. राजा की मंडी बाजार हो या फिर हाइवे. दयालबाग हो या फिर कमला नगर…जलभराव आपको हर जगह मिल जाएगा.

सड़कों की खस्ता हालत
आगरा में सड़कों की खस्ता हालत हो रखी है. बारिश के कारण गड्ढे और अधिक हो गए हैं. कहीं—कहीं तो सड़क धंसने जैसी स्थिति हो रही है. इसके अलावा शहर में सड़कों पर चल रही खोदाई के कारण भी सड़कों की बुरी स्थिति हो रखी है. बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण गड्ढों में पानी भरा हुआ है.
