आगरालीक्स…. आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर पीक आवर्स में 700 यात्रियों के लिए अलग से टर्मिनल बनाने के लिए 398 करोड़ से बन रहे सिविल एन्क्लेव को अनुमति न मिलने पर डी लिस्ट कर दिया है।
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट में अतिरिक्त टर्मिनल बनाने के लिए 11 दिसंबर 2019 को एयरपोर्ट अर्थारिटी आफ इंडिया ने अनुमति दे दी थी। इसके बाद धनौली में सिविल टर्मिनल का काम शुरू किया गया। मगर, पिछले कुछ समय से काम रुका हुआ था। इस मामले में आगरा डेवलेपमेंट फाउंडेशन के सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन ने 22 अप्रैल 2022 को आगरा के नए सिविल एन्क्लेव की निर्माण पिरयोजना की वर्तमान स्थिति, योजना के लिए कुल बजट की धनराशि, योजना के प्रारंभ व समाप्ति की समयावधि एवं परियोजना के शुरू करने में हो रही देरी पर जानकारी मांगी थी।

पर्यावरण की मंजूरी न मिलने से प्रोजेक्ट किया गया डीलस्ट
इस मामले में एयरपोर्ट अर्थारिटी ने आरटीआई के जवाब में अवगत कराया था कि 398 करोड़ रुपये की निर्माण लागत से पीक आवर्स में 700 यात्रियों के लिए 30000 वर्ग मीटर क्षेत्र का एक टर्मिनल भवन बनाया जाना था लेकिन वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली है। इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय में सुाोधन आवेदन .पत्र दायर किया गया है। सिविल एन्क्लेव के लिए जमीन का अधिग्रहण और चहारदीवारी का निर्माण कर दिया गया है।
टीटीजेएड से भी नहीं मिली अनुमति
आगरा डेवलेपमेंट फाउंडेशन के सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन द्वारा आरटीआई के तहत मांगी की एक और जानकारी मागी थी, 20 जुलाई को आरटीआई का जवाब देते हुए एयरपोर्ट अर्थारिटी आफ इंडिया ने अवगत कराया है कि पर्यावरणीय अनुमति के साथ ही टीटीजेएड अर्थारिटी से भी अनुमति नहीं मिली है। इसलिए सिविल एन्क्लेव पर अतिरिक्त टर्मिनल के भवन के निर्माण के वर्क अवार्ड करने का काम रोक दिया गया है।