आगरालीक्स.. आगरा में इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद अब स्पाइस जेट के विमान में तकनीकी खराबी। जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग।
कोलकाता से जबलपुर जा रहा था स्पाइस जेट का विमान
कोलकाता से जबलपुर जा रही स्पाइस जेट विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से गुरुवार को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विमान में सवार सभी 25 यात्री सुरक्षित
प्लेन में 25 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। स्पाइस जेट की उड़ानों में लगातार तकनीकि खराबी आने की वजह से डीजीसीए ने स्पाइस जेट की 50 प्रतिशत उड़ानों पर रोक भी लगा दी है।
आगरा में दो दिन पहले आई थी विमान में तकनीकी खऱाबी
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अहमदाबाद से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6 ई 71588 ने सुबह 9.55 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरी. दोपहर 12.05 बजे फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गई. यहां इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला. खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 12.55 बजे इंडियो एयरलाइंस की फ्लाइट को आगरा से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी और 40 यात्रियों को अहमदाबाद के लिए जाना था लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आ गई. इससे विमान उड़ान नहीं भर सका. काफी इंतजार के बाद भी विमान में तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो सकी. खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी का कहना है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान रद कर दी गई थी।