Friday , 7 February 2025
Home आगरा Agra News: National Poet Conference will be held during Shrimad Bhagwat Katha on 5th August in Shri Keshav Dham, Vrindavan…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: National Poet Conference will be held during Shrimad Bhagwat Katha on 5th August in Shri Keshav Dham, Vrindavan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में धर्म-अध्यात्म के साथ साहित्य- कविता के संस्कार देने की अनूठी पहल कर रहा विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट- श्री केशव धाम, वृंदावन में 5 अगस्त को श्रीमद् भागवत कथा के दौरान होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

विश्व कल्याण और विश्व शांति के साथ मानवता, सद्भावना, सेवा, प्रेम और भाईचारे के प्रसार के लिए विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट सारी दुनिया को धर्म-अध्यात्म के साथ-साथ साहित्य-कविता के संस्कार देने की अनूठी पहल निरंतर कर रहा है। इस क्रम में 4 से 10 अगस्त तक वृंदावन के रुक्मणि विहार स्थित श्री केशव धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा झूलन महोत्सव के दूसरे दिन 5 अगस्त, शुक्रवार को शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्री चिन्मयानंद बापू जी के पावन सान्निध्य में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी व अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और ताज नगरी के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कविता तिवारी, दिनेश बावरा और रोहित शर्मा के साथ ताजनगरी के लाड़ले गीतकार कुमार ललित भी कविता की रसधार प्रवाहित करेंगे। श्री गोयल ने बताया कि आस्था चैनल पर लाइव प्रसारण के माध्यम से 152 देशों के लाखों भक्त-श्रोता कविता की रसधार का आनंद उठाएंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संत पूज्य श्री चिन्मयानंद बापू के विभिन्न राज्यों में फैले भक्त-प्रेमियों के साथ ताजनगरी के सैकड़ों भक्त-दीवाने श्री केशव धाम के वातानुकूलित और भव्य सभागार में सामने बैठकर कवि सम्मेलन का आनंद लेंगे।

Related Articles

आगरा

Agra News: More than 600 school children in Agra were told what and how “safe and unsafe touch” is…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 600 से अधिक स्कूली बच्चों को बताया क्या और कैसे...

आगरा

Obituaries of Agra on 7th February 2025 #Agra

आगरालीक्स …  आगरा में आज 7 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा और शोकसभा,...

आगरा

Agra News: 501 women took out grand Kalash Yatra for Bhagwat Katha in Defense Estate Phase 1 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डिफेंस एस्टेट फेस 1 में निकाली गई 501 महिलाओं ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Bhoomi Pujan of construction of huge Radharani temple in Runkata, Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में इस जगह बन रहा राधारानी का विशाल मंदिर. 11 हजार...