आगरालीक्स…आगरा में एक ही दिन में 9 कोरोना मरीज हुए ठीक. प्रशासन के अपडेट में जानिए कितने कोरोना पॉजिटिव आज मिले..
आगरा में कोरोना संक्रमण यूं तो पूरी तरह से नियंत्रण में हैं लेकिन कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला कम नहंी हो रहा है. हर दिन कोरोना मरीज आगरा में मिल रहे हैं. राहत की बात ये है कि लोग कोरोना से ठीक भी लगातार हो रहे हैं और यही कारण है कि आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं है और न ही कोई ज्यादा चिंता की बात.
आगरा प्रशासन ने मंगलवार को कोरोना का अपडेट जारी किया जिसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 1228 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से एक नया कोरोना मरीज आगरा में मिला है, वहीं इस दौरान 9 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब 16 कोरोना मरीज हैं