आगरालीक्स….आगरा में काले घने बादल छाए पर बारिश नहीं हुई. उमस ने निकाला लोगों का पसीना. मौसम विभाग ने कहा-3 दिन अच्छी बारिश के आसार बरकरार
आगरा में मौसम विभाग ने आज अच्छी बारिश के आसार जताए थे. बुधवार सुबह से ही काली घटाएं आगरा के आसमान पर छाई भी रहीं. दिन में एकाध बार तो ऐसा भी हुआ जैसे मानों अभी कुछ ही देर में तेज बारिश होने वाली है, लेकिन बादल आए और बिना बरसात के ही निकलते गए. शाम तक यही कंडीशन बनी रही. कुछेक बूंदाबांदी भी हुई लेकिन लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई. इधर बारिश न होने से उमस और भीषण हो गई. उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है. जरा सी ही देर में शरीर पसीना पसीना हो रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आज रात को बारिश हो सकती है. इसके अलावा अगले तीन दिन गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं. बारिश होने से आगरा के तापमान में गिरावट भी आएगी.
| 03-Aug | 27.0 | 35.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
| 04-Aug | 27.0 | 35.0 | Generally cloudy sky with Heavy rain | |
| 05-Aug | 24.0 | 31.0 | Generally cloudy sky with Heavy rain | |
| 06-Aug | 26.0 | 32.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers |