Thursday , 3 September 2026
Home अध्यात्म Agra news: rakshabandhan: Seven items are necessary in the plate of worship, give three gifts to sisters and you will get progress
अध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra news: rakshabandhan: Seven items are necessary in the plate of worship, give three gifts to sisters and you will get progress

248

आगरालीक्स… रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पूर्व थाल में कौन सा सामान होना जरूरी है। बहनों को दी जाने वाली तीन खास चीजें, जो देती हैं तरक्की।

रक्षासूत्र अशुभ कार्यों का विनाशक

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरू रत्न भंडार के स्वामी ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा बताते हैं रक्षाबंधन 12 अगस्त शुक्रवार को है। इस पर्व पर धारण किया रक्षासूत्र सम्पूर्ण रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक है। इसे वर्ष में एक बार धारण करने से वर्षभर मनुष्य रक्षति हो जाता है।

  🌻 थाल में रोली, चंदन, अक्षत, दही, रक्षा सूत्र और मिठाई रखें.घी का एक दीपक भी रखें, जिससे भाई की आरती करें।

🌸 रक्षा सूत्र और पूजा की थाल सबसे पहले भगवान को समर्पित करें. इसके बाद भाई को पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करवाकर बैठाएं।

🏵 पहले भाई को तिलक लगाएं, फिर रक्षा सूत्र बांधें और फिर आरती करें. इसके बाद मिठाई खिलाकर भाई की मंगल कामना करें.रक्षासूत्र बांधने के समय भाई तथा बहन का सर खुला नहीं होना चाहिए।

🍁रक्षासूत्र बंधवाने के बाद माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लें, इसके बाद बहन को सामर्थ्य के अनुसार उपहार दें.उपहार मैं ऐसी वस्तुएं दें, जो दोनों के लिए मंगलकारी हो, काले वस्त्र तथा तीखा या नमकीन खाद्य न दें।

  रक्षासूत्र या राखी कैसी होनी चाहिए?

🌺 रक्षासूत्र तीन धागों का होना चाहिए.लाल पीला औरसफेद.अन्यथा लाल और पीला धागा तो होना ही चाहिए.रक्षासूत्र में चंदन लगा हो तो बेहद शुभ होगा.कुछ न होने पर कलावा भी श्रद्धा पूर्वक बांध सकते हैं।

रक्षाबंधन के पूजा के थाल में सात चीजें जरूरी कुमकुम- बहन भाई को कुमकुम का तिलक लगाती है जो सूर्य ग्रह से संबंधित है और दुआएँ करती है कि आने वाले साल में भाई को हर प्रकार का यश और ख्याति प्राप्त हो।

चावल(अक्षत) – पूजा में चावल को सबसे शुभ माना जाता है। बहन भाई को कुमकुम के तिलक के ऊपर चावल लगाती है, जो कि शुक्र ग्रह से संबंधित है और दुआएँ करती है कि “मेरे भाई के जीवन में हर तरह की शुभता आए और मेरा मेरे भाई से हमेशा प्रेम बना रहे।

नारियल – इसको पूजा में श्रीफल कहा जाता है। यह राहु ग्रह से संबंधित है। बहन जब भाई को श्रीफल देती है तो इसका अर्थ है कि आने वाले वर्ष में भाई को सभी प्रकार के सुख सुविधा के माध्यम मिले।

 ♦ रक्षा सूत्र (राखी) – रक्षासूत्र हमेशा दाएँ हाथ की कलाई पर बांधा जाता है। यह मंगल ग्रह से संबंधित है, जो कहता है कि बहन की दुआएँ हैं कि उसके भाई सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मुश्किलों से उसकी रक्षा करें।

मिठाई- बहन भाई को मिठाई खिलाती है जो कि गुरु ग्रह से संबंधित है, और दुआ करती है कि उसके भाई पर लक्ष्मी की कृपा रहे। भाई के संतान और वैवाहिक जीवन भी सुखद रहे। भाई के घर में सभी कार्य निर्विघ्न पूरे हों।

दीपक- फिर बहन भाई की दीपक से आरती करती है, जो शनि और केतु ग्रह से संबंधित है और दुआएँ करती है कि मेरे भाई के जीवन में आने वाले रोग और कष्ट सभी दूर हों।

जल से भरा कलश – फिर जल से भरे कलश से भाई की पूजा करें, जो कि चंद्रमा से संबंधित है, जिसमें बहन दुआएँ करती है कि मेरे भाई के जीवन में मानसिक शांति हमेशा बनी रहे

 ♦ उपहार – ऊपर की इन 7 चीजों में बहन की दुआओं के साथ आप के 8 ग्रह शुभ होते हैं।

🌹 अब रहा नवां ग्रह बुध बुध ग्रह को बहन का कारक ग्रह माना गया है। अब आप जो बहन को उपहार देंगे उससे आपका बुध ग्रह शुभ होकर फल देगा। कहते हैं बुध ग्रह जो आपके व्यापार से संबंधित है, अगर आपकी बहन या भाई की दुआ मिल जाए तो आपके व्यापार में वृद्धि कर देता है। इसलिए हमेशा अपनी बहन को गिफ्ट देकर उनकी दुआ लेते रहें।

बहन को यह तीन चीजें देना जरूरी

🌹वस्त्र

स्त्र यानी कपड़े। सजना-सवरना, श्रृंगार करना ये सब महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर के पुरुष अपनी पत्नी, माता या बहन को अच्छे वस्त्र प्रदान करते हैं, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और सभी कामों में सफलता मिलती है। स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है, अगर महिलाएं गंदे या मैले कपड़े पहन कर रहती हैं या घर के पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को समय-समय पर अच्छे वस्त्र नहीं प्रदान करते तो ऐसे घर पर लक्ष्मी रूठ जाती है।

 🌹आभूषण

आभूषण यानी गहने। गहने महिलाओं की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जिस घर की महिलाएं खुश रहती हैं, वहां देवताओं का निवास माना जाता है। हर मनुष्य को अपने घर की महिलाओं को सुंदर गहने उपहार में देना चाहिए। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती। ऐसे घर में हमेशा खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।

 🌹मधुर वचन

महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। कई ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर में महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है या उनका सम्मान नहीं किया जाता, ऐसे घर में भगवान भी नहीं रहते। स्त्रियों का सम्मान न करने वाले मनुष्य को हर समय किसी न किसी परेशानी का सामान करना ही पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और अपने घर की स्त्रियों के साथ हर समय प्रेम और आदर से ही व्यवहार करना चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!