आगरालीक्स…आगरा में युवक ने तनाव में खुद को मारी गोली. गांजा रखने के आरोप में फरवरी में गया था जेल
आगरा में शुक्रवार को कई सनसनीखेज वारदातें हुई हैं. अब तनाव के शिकार एक युवक के खुद को गोली मारने की घटना सामने आई है. युवक जगदीशपुरा के नगला अजीता का रहने वाला है और इसी साल फरवरी में वह गांजा रखने के आरोप में जेल गया था. परिजनों का कहना है कि तब से ही वह तनाव में था. गोली मारने के बाद युवक बुरी तरह से घायल हो गया. परिजनों ने उसे निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र का है. जगदीशपुरा के नगला अजीता का रहने वाला युवक गुरूवार को हरीपर्वत के सिविल लाइन में रहने वाले अपने मामा के यहां आया था. यहां बातचीत के बाद परिवार के लोग अंदर कमरे में चले गए और इसी दौरान युवक ने अपने मामा की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली.
गोली की आवाज सुनगर परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने युवक को गंभीर हालत में देखा. युवक को तत्काल दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां गौरव का आपरेशन कर गोलियां निकाल दी गई हैं. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है. परिजनों का कहना है कि युवक को इस साल फरवरी में गांजा रखने के आरोप में जेल भेजा गया था. दस दिन बाद जमानत पर वह बाहर आ गया था लेकिन तभी से वह तनाव में था.