आगरालरीक्स …आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, आगरा मेट्रो ट्रेन के मॉडल का करेंगे अनावरण, एलस्टॉम कंपनी द्वारा आगरा मेट्रो के लिए 84 कोच बनाए जा रहे हैं। देखें कैसे हैं कोच, एक मेट्रो ट्रेन में कितने कोच होंगे।
आगरा मेट्रो का ट्रायल 2024 में होना है, इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा मेट्रो के लिए एलस्टॉम कंपनी, सालवी गुजरात द्वारा मेट्रो ट्रेन के लिए कोच बनाए जा रहे हैं। 28 मेट्रो ट्रेन के लिए 84 कोच बनेंगे और एक मेट्रो में तीन कोच होंगे।
मेट्रो ट्रेन के मॉडल का किया अनावरण
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा पहुंचे। वे दोपहर 12.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से गाड़ी से सर्किट हाउस पहुंचे और हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेल्फी प्वाइंट का अनावरण किया। इसके बाद वे पीएसी मैदान में तैयार हो रहे आगरा मेट्रो के डिपो पर पहुंचे। यहां पौधारोपण किया और निरीक्षण किया।

ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर में पीले रंग की चलेगी मेट्रो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएसी मैदान में बन रहे आगरा मेट्रो के डिपो का निरीक्षण करने के बाद आगरा मेट्रो ट्रेन के मॉडल का वर्चुअल अनावरण किया। स्क्रीन पर आगरा मेट्रो का ताजपूर्वी गेट स्टेशन दिखाई दे रहा था। पीले रंग की मेट्रो ट्रेन खड़ी हुई थी। ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बनने वाले पहले कॉरीडोर में पीले रंग की मेट्रो ट्रेन चलेगी। पहले कॉरीडोर में ताजपूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक मेट्रो स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। ट्रायल 2024 में होना है। जबकि दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट स्टेशन से कालिंदी विहार यमुना पार तक बनेगा। 8380 करोड़ के दो कॉरीडोर के आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का संचालन पूरी तरह से 2026 में होना प्रस्तावित है।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में पहुंचे
सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर में केएनसीसी, फतेहाबाद रोड पर आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंच गए हैं।