
(इंटरनेट फोटो )
26 जुलाई को भदौदी में स्कूल वैन में ट्रेन के टक्कर मारने से नौ बच्चों की मौत हो गई, वैन का ड्राइवर ईयरफोन लगाकर गाडी चला रहा था, इसलिए उसने गेटमैन की आवाज नहीं हुई, उसका ध्यान ट्रेन की तरफ भी नहीं किया, इससे बडा हादसा हो गया और नौ बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने ईयरफोन लगाकर कार और दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्ती कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परिवहन आयुक्त ने सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को आदेश जारी किए हैं कि कार, बस सहित दोपहिया वाहन चालक ईयरफोन लगाकर गाडी चलाते पकडे जाएं तो उन्हें छह महीने की जेल और लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है, इसके लिए एक से छह अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा।
26 जुलाई को नौ बच्चों की मौत, ईयरफोन लगाकर वैन चला रहा था ड्राइवर
भदोही के औरई थाना क्षेत्र में कैयरमऊ मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर हुए हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई है. हादसे के दौरान स्कूल वैन का ड्राइवर ईयरफोन पर म्यूजिग सुन रहा था. बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने ड्राइवर को चिल्लाकर ट्रेन के आने की जानकारी दी, लेकिन कान में ईयरफोन लगा होने के कारण गेटमैन की आवाज नहीं सुनी और हादसा हो गया.
घायल बच्चों ने जब अपनी आपबीती सुनाई, तो सबके रौंगटे खड़े हो गए. बच्चों ने बताया कि बस ड्राइवर हातिम रशीद गाना सुनने का शौकीन है और ड्राइव करते वक्त हमेशा ईयरफोन लगाए रखता है. घटना के दिन भी गाड़ी चलाते समय वह ईयरफोन पर गाना सुन रहा था, तभी ट्रेन ने टक्कर मार दी. हादसे में 8 बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई.
ईयरफोन पर बात करने की पुष्टि भदोही के एसपी ने भी की है. पुलिस को मौके से वो ईयरफोन भी मिला है. मामले में पुलिस अब पूरे जिले में ऐसे स्कूलों पर अभियान चलाने की बात कर रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया की जो बच्चे घायल हैं, अभी प्राथमिकता से उनका इलाज कराया जा रहा है. बस के ड्राइवर पर केस दर्ज किया है. स्कूल की लापरवाही की जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
Leave a comment