आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल पर फ्री एंट्री. नमाज पढ़ते तीन पर्यटक पकड़े गए.. जानिए कहां के थे ये पर्यटक और फिर आगे क्या हुआ
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर देशभर के स्मारकों में इस समय फ्री एंट्री है. ताजमहल को भी देखने के लिए लोग दूर दूर से भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. फ्री एंट्री होने के कारण पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है लेकिन मंगलवार को ताजमहल में सीआईएसएफ के जवानों ने तीन पर्यटकों को पकड़ा जो कि ताजमहल परिसर में नमजा पढ़ने की कोशिश कर रहे थे. पर्यटकों द्वारा जानकारी नहीं होने का हवाला दिए जाने पर उन्हें लिखित में माफी लिखवाकर छोड़ दिया गया.

मंगलवार शाम की घटना
घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है. ताजमहल स्थित शाही मस्जिद के नजदीक उद्यान में स्थित जिलाऊखाना में तीन पर्यटक पहुंच गए और यहां नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे. नमाज पढ़ता देख सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें देख लिया और मौके पर जाकर तीनों को पकड़ लिया. इसके बाद उन्हें कंट्रोल रूम में लेकर आए. पकड़े गए पर्यटकों के नाम अनस, मंसूर और अवसद हैं. कंट्रोल रूम में तीनों पर्यटकों ने इसकी जानकारी नहीं होने कहवाला दिया. इसलिए उन्हें लिखित माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया. बता दें कि जिलाऊखाना वो जगह है जहां ताजमहल के निर्माण से पूर्व मुमताज महल केशव को बुरहानपुर से लाकर दफन किया गया था.