आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा. रैली में व्यापारियों का उमड़ा सैलाब. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बाइक चलाकर लिया भाग..रास्ते भर गूंजे भारत माता के जयकारे
आज आगरा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में सैकडों की तादाद में दो पहिया वाहनों की रैली में व्यापारियों का सैलाब उमड़ पड़ा. आगरा के हर बाजार से व्यापारियों नें बढ़चढ़ कर तिरंगा यात्रा मे हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय मंत्री एसपीएस बघेल ने रवाना किया. खुद भी साथ में बाइक चलाकर राजामंडी चौराहे तक आये. उनके साथ बाइक पर पीछे टीएन अग्रवाल बैठे थे. कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरि भी शामिल इस यात्रा में शामिल हुए.

यात्रा लोहामंडी सराफा बाजार पोस्ट ऑफिस से शुरू होकर राजामंडी फाटक, राजामंडी बाजार, लेडी लायल हॉस्पीटल, नूरी गेट भगतसिंह द्वार होते हुए हॉस्पीटल रोड सिंधी बाजार फव्वारा से किनारी बाजार, सेठ गली, हनुमान मंदिर, रावतपाड़ा तिराहे से जौहरी बाजार, चिमन पुरी चौराहे पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ. यात्रा में आगे मेटाडोर पर देशभक्ति के गीत चल रहे थे. पीछे दो पहिया वाहनों की लाइनें भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय जवान-जय किसान के नारे लगाते चल रहें थे. यात्रा का अनेकों जगह स्वागत किया गया. सबसे पहले राजामंडी एसोसिएशन, फिर लेडी लायल हॉस्पीटल बाजार, शहीद भगतसिंह द्वार, पेठा एसोसिएशन, व्यास मार्केट एसोसिएशन, सिंधी बाजार, महानगर केमिस्ट एसोसिएशन, ने स्वागत किया. अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने सभी का आभार वयक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया कि तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सफल बनाया.
तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले अध्यक्ष टी एन अग्रवाल, जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड़, राजेश अग्रवाल, तरूनसिंह, गोविंद राम नारवानी, अशोक जैसवानी, नरेंद्र अमरनानी, ताराचंद गोयल, राजीव गुप्ता, रिंकू अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रितेश राठौड़ रहे.