आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी बाजार में होटल के कमरे से मानव बुक डिपो पर टपकने लगा पानी. पानी में तैरने लगी किताबें. वीडियो के लिए क्लिक करें…
विरोध में बाजार बंद
राजामंडी बाजार में रविवार को रात को बाजार में ऊपर स्थित होटल कें कमरे से नीचे दुकानों में पानी चला गया जिससे मानव बुक डिपो वालों का लाखों रूपये की किताबें तरोतर हो गईं. दुकान स्वामी का आरोप है कि मकान मालिक की शरारत से यह हुआ है जिससे उनका 25-30 लाख का नुकसान हो गया है. गीली-भीगी किताबें कौन खरीदेगा. आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने सोमवार को दोपहर को अपने पदाधिकारियों के साथ बाजार पहुंचकर हालात देखें. कुछ समय पर थाना लोहामंडी प्रभारी तिरलोकी सिंह भी पहुंच गए. मामले को उनको संज्ञान में दिया गया है.
आज बाजार कमेटी ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री व कई प्रशासनिक अधिकारीयों को सोशल मीडिया व ईमेल के जरिए घटना की जानकारी दी गई है. मंगलवार को बाजार बंद कर शांति के साथ धरना दिया गया. धरने में शाम 6 बजे तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा. बाजार कमेटी दुकानदार कें नुकसान कें मुआवजे की मांग कर रही है. कमेटी अध्यक्ष अशोक जैसवानी, महामंत्री नरेंद्र अमरनानी, विशन कुमार जैन, रितेष जैन, संजय अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, मदन गुप्ता, गोवर्धन राजानी व समस्त बाजार कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे.

