आगरालीक्स….आगरा में बड़ी वारदात. सराफ के थैले से कट मारकर 20 लाख की ज्वैलरी चोरी.. मुकदमा दर्ज. सीसीटीवी फुटेज हो रहे चेक
आगरा में मंगलवार शाम को चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. नमक की मंडी में सराफ के थैले से कट मारकर 400 ग्राम सोने के जेवरात चोरी किए गए हैं. चोरी गिए गए जेवरात की कीमत 20 लाख रूपये के करीब है. पीड़ित सराफ ने चोरी काम ुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है लेकिन फिलहाल जेवरात चोरी करने वाले का पता नहीं चल सका हे.
ये है पूरा मामला
थाना हरीपर्वत की बैंक कॉलोनी में कार्तिक शर्मा रहते हैं. कार्तिक की नमक की मंडी में सोने के जेवरात की दुकान है. वह घर से जेवरात लेकर दुकान पर जाते हैं और वापस घर साथ लेकर आते हैं. पुलिस को दी जानकारी में उनहोंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने दोस्त के साथ थैले में 400 ग्राम जेवरात लेकर नमक की मंडी आए थे. यहां उन्होंने शाह कॉम्पलेक्स में अपनी स्कूटी खड़ी की और इसके बाद पैदल थैला लेकर जेवरात का टंच कराने गए. वजन भी कराया जो कि 400 ग्राम बताया गया है.

इसके बाद वह कॉम्पलैक्स से अपनी स्कूटी लेकर घर को चल दिए. घर पहुंचने पर पता चला कि उनके थैले में कट लगा हुआ है और उसमें रखे जेवरात गायब हैं. यह देखते ही उनके होश उड़ गए. उन्होंने इस संबंध में थाना कोतवाली में सूचना दी. पुलिस का कहना है कि जिस समय सराफ पैदल जा रहे थे उस समय बाजार में भीड़ थी. आशंका है कि इसी दौरान ब्लेड से कट मारकर उनके थैले से जेवरात चोरी किए गए हैं. मुकदमा दर्ज किया गया है. बाजार में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है.